कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

देसी कट्टे के साथ दहशत फैला रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की मोटरसाइकिल

On: December 15, 2025 6:17 PM
Follow Us:
दहशत
---Advertisement---

कटनी। बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा लहराकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टल गई।
​थाना प्रभारी के.के. पटेल ने शनिवार शाम को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई
​थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें मुखबिर से एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि ग्राम देवरी हटाई के बछौली मोड़ पर एक व्यक्ति देसी कट्टा (हथियार) लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है और दहशत फैला रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस स्टाफ को मौके पर रवाना किया।
​पुलिस टीम जैसे ही देवरी हटाई बछौली मोड़ पर पहुँची, वहाँ मुन्ना उर्फ इंद्रजीत यादव 39 वर्षीय पिता भोजू यादव, निवासी ग्राम केवलारी, थाना एनकेजे, जिला कटनी, अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा मिला। उसके हाथ में एक देसी कट्टा था, जिसे वह लहरा रहा था।
​पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को धर दबोचा। जब उससे देसी कट्टे के संबंध में लाइसेंस या अन्य दस्तावेज माँगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। कट्टे की जाँच करने पर उसकी गरारी में 02 नग जिंदा कारतूस भी लगे हुए पाए गए।
​पुलिस ने मौके पर ही आरोपी मुन्ना उर्फ इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर बड़वारा थाना लाया गया।
​थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि यदि पुलिस द्वारा मौके पर शीघ्र और निर्णायक कार्रवाई नहीं की जाती, तो आरोपी कोई भी गंभीर घटना घटित कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर सकता था।
​आरोपी मुन्ना उर्फ इंद्रजीत यादव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

Leave a Comment