कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

दिल दहला देने वाला खुलासा: बेटे ने ही की थी माता-पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

On: November 16, 2025 5:13 PM
Follow Us:
हत्या
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत निगहरा गाँव में हुई दंपति की नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस हत्याकांड का खुलासा बेहद चौंकाने वाला रहा, क्योंकि मृतक का पुत्र ही अपने माता-पिता का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
​घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है। बड़वारा थाना क्षेत्र के निगहरा ग्राम मे संत कुमार श्रीवास नामक व्यक्ति के खेत की रखवाली कर रहे लल्लू राम कुशवाहा और उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा की बेरहमी से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की।

​जांच के दौरान, पुलिस ने खेत पर मौजूद मृतक दंपति की पुत्री से पूछताछ की। पुत्री ने पुलिस को बताया कि रात के समय उसका भाई अभिषेक घर पर आया था। संदेह गहराने पर, पुलिस ने मृतक के पुत्र अभिषेक कुशवाहा को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की।
​कड़ी पूछताछ के आगे अभिषेक टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ,,,,,,,,,,,,,,,,आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पूर्व उसका एक्सीडेंट हुआ था जिसमें मृतक पिता ने उसका कराया था जिसमें काफी पैसे खर्च हुए थे उसी पैसे के लेनदेन को लेकर अक्सर पिता से उसका विवाद होता रहता था इसी पुरानी रंजिश के कारण उसने शुक्रवार रात को घर पर सो रहे अपने पिता और सौतेली माँ प्रभा कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
​पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक कुशवाहा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और उसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है
​36 घंटे बाद शुरू हुआ शव परीक्षण, दुर्गंध से हुआ बुरा हाल

​इस जघन्य हत्याकांड के बाद एक ओर जहाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, वहीं दूसरी ओर शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) को लेकर पुलिस का बेहद लापरवाही भरा रवैया सामने आया है।
​हत्या की वारदात शनिवार को सामने आई, लेकिन दंपति के शवों का परीक्षण प्रक्रिया करीब 36 घंटे बाद, आज रविवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे शुरू हो सकी। डॉक्टर नीरज विश्वकर्मा के अनुसार, इतनी लंबी अवधि तक शव रखे रहने के कारण दोनों ही शवों से दुर्गंध आना शुरू हो गई थी। हालाकि संबंध में डॉ संतोष कुमार डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम लेट से पहुंची थी इस वजह से पोस्टमार्टम में देरी हुई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

Leave a Comment