कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, युवक के गुप्तांग पर चाकू से हमला

On: November 26, 2025 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। अवैध संबंधों के संदेह को लेकर दो युवकों के बीच हुआ आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है

वारदात मंगलवार की देर रात रंगनाथ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पान भंडार चौराहे के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद रितिक गोटियां और शैलेन्द्र गोटियां नामक दो युवकों के बीच हुआ।
अवैध संबंध बना विवाद की वजह
रंगनाथ पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद की जड़ रितिक गोटियां की पत्नी के शैलेन्द्र गौटिया के साथ कथित अवैध संबंध होने का शक है। इसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।
मंगलवार की देर रात जब रितिक गौटिया और शैलेन्द्र गौटिया का आमना-सामना लक्ष्मी पान भंडार चौराहे पर हुआ, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई।

भिड़ंत के दौरान, आवेश में आकर रितिक गौटिया ने शैलेन्द्र गौटिया के गुप्तांग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से शैलेन्द्र गौटिया गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल शैलेन्द्र गौटिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। रंगनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रितिक गोटियां को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट गाली गलौज करने जैसी अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

Leave a Comment