कटनी। कटनी के तहसील कार्यालय से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां पर गिरफ्तारी से बचने के लिए एक आरोपी ने ऐसा हड़कंप मचाया कि पुलिस और पूरा महकमा अभी तक परेशान है।
बताया जाता है कि जीआरपी पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेर माता मंदिर के समीप रहने वाले 27 वर्षीय कन्हैया बर्मन को नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया था।
जैसे ही कन्हैया को एसडीएम साहब ने कार्यवाही करने के बाद उसे रिलीज किया और कन्हैया कार्यालय से बाहर निकला तो उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार करने के लिए तहसील कार्यालय के बाहर ही खड़ी थी।

वन विभाग की टीम को सामने देखकर कन्हैया के चेहरे पर कुछ पल के लिए बिखरी मुस्कान रफूचक्कर हो गई। वन विभाग से बचने के लिए कन्हैया तहसील कार्यालय की छत पर चढ़ गया। इसके बाद तहसील कार्यालय के पूरे परिसर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
कार्यालय में हड़कंप मचने के बाद माधव नगर पुलिस नई तहसील कार्यालय पहुंची और छत पर चढ़े कन्हैया को तलाश करने लगी काफी तलाश के बाद भी कन्हैया पुलिस को नहीं मिला खबर लिखे जाने तक पुलिस कन्हैया की तलाश कर रही थी।
बताया जाता है कि वन विभाग को एक अन्य मामले में कन्हैया की लंबे समय से तलाश थी। यही वजह थी कि वन विभाग की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए तहसील कार्यालय पहुंची थी। इससे पहले की वन विभाग की टीम उसे गिरफ्तार कर पाती वह भाग कर छत में जा छिपा। देखिए इस पूरे मामले को लेकर क्या कह रहे हैं कटनी एसडीएम।





