कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर चाकू से हमला, प्राइवेट रेलवे कर्मचारी गंभीर

On: November 27, 2025 8:35 PM
Follow Us:
रेलवे स्टेशन
---Advertisement---

कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार को पैसे के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें रेलवे के एक निजी ठेकेदार के अधीन काम करने वाले 19 वर्षीय युवक पर एक किशोर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसकी हालत स्तिर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गायत्री नगर निवासी शशांक शुक्ला (19 वर्ष), पिता इंद्र भूषण शुक्ला, गुरुवार को रोजाना की तरह काम के सिलसिले में मुख्य रेलवे स्टेशन पर गए हुए थे। शाम के वक्त, जब शशांक चाय पीने के लिए स्टेशन के बाहर गए और वापस लौट रहे थे, तभी गायत्री नगर निवासी एक नाबालिग आरोपी ने उन्हें रोक लिया। ​पीड़ित शशांक ने बताया, मैं चाय पीकर स्टेशन की ओर वापस आ रहा था। तभी आरोपी आया और मुझसे उधार पैसे मांगने लगा। मैंने पैसे देने से मना किया, तो उसने मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और पास में रखे चाकू से मेरे सीने पर हमला कर दिया। चाकू के वार से शशांक लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
​आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल शशांक को तत्काल कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। युवक के सीने में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत पर डॉक्टर निगरानी रखे हुए हैं।
​इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था। नाबालिग आरोपी ने युवक शशांक पर चाकू से हमला किया है। थाना प्रभारी ने कहा, फिलहाल घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है और घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment