कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कैमोर हत्याकांड: भाजपा नेता नीलू रजक की हत्या में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

On: November 7, 2025 5:40 PM
Follow Us:
हत्या
---Advertisement---

कटनी। औद्योगिक नगरी कैमोर में बीते 28 अक्टूबर को भाजपा के पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश उर्फ नीलू रजक की दिन-दहाड़े गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर इस जघन्य हत्याकांड में शामिल मुख्य षड्यंत्रकारी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता और घटना के बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को दबोचा। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अब रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
​एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
​28 अक्टूबर की सुबह नीलेश रजक को दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद कैमोर में तनाव फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹30,000 का इनाम घोषित किया था।
​मुखबिरों से मिली सटीक सूचना और तकनीकी माध्यमों से की गई पतासाजी के आधार पर पुलिस टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी अकरम खान (उम्र 28 वर्ष) और उसके साथी इमेनुअल जोसेफ उर्फ प्रिंस (उम्र 19 वर्ष) को ग्राम कजरवारा बहोरीबंद के पास मोटरसाइकिल पर रोका। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों के पैरों में चोट आई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है।
​एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी अकरम खान से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड की पूरी योजना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।​ पूरे मामले।में।आरोपियों अकरम खान निवासी कैमोर मुख्य आरोपी
​इमेनुअल जोसेफ उर्फ प्रिंस,निवासी कैमोर,​सलीम खान उर्फ चच्चा निवासी खलवारा बाजार,मोहम्मद जैद अजहरी निवासी भटिया मोहल्ला कैमोर,​हर्ष सिंह निवासी लालपुर अमरपाटन, जिला मैहर सामिल है।
​पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस आरोपियों (अकरम खान और फरार आरोपी लकी अंसारी) द्वारा आरोपी हर्ष सिंह से खरीदे गए थे।
​फरार आरोपियों की तलाश जारी
​इस हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल अन्य तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों अमन खान, लकी अंसारी, और छोटू सिंह की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment