कटनी। खेत की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली का नंगा तार लगाना एक किसान को महंगा पड़ गया। इसी तार की चपेट में आने से एक अन्य किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किसान को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह लगभग 8 बजे हुई। मृतक फूल सिंह (40), पिता रामनरेश सिंह निवासी सुनहरा, बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत, अनुराग पटेल के खेत की मेड़ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जीआई के नंगे तार में प्रवाहित बिजली का करंट लग गया। करंट इतना जोरदार था कि फूल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बीएनएसएस की संबंधित धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार की देर शाम पूरे मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी के के पटेल बताया की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अनुराग पटेल, निवासी अमाड़ी, ने अपने खेत की सुरक्षा के उद्देश्य से अवैध रूप से नंगे जीआई तार में बिजली प्रवाहित कर रखी थी।
पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपी अनुराग पटेल को उसी घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में अनुराग पटेल ने अपने खेत पर करंट लगाने की बात स्वीकार किया बड़वारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही पूरी की और मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर, उसे जेल भेज दिया गया है।
खेत में बिजली का करंट लगाना पड़ा भारी, एक की मौत; आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा
On: November 4, 2025 7:50 PM
---Advertisement---





