कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी जीआरपी को बड़ी सफलता: बिहार चुनाव से लौट रही CRPF जवान के कारतूस चोरी मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

On: November 28, 2025 10:16 PM
Follow Us:
CRPF
---Advertisement---

कटनी। बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की महिला जवान के इंसास राइफल के जिंदा कारतूस चोरी होने के सनसनीखेज मामले में कटनी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस घटना में फरार चल रहे तीन शेष आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

​जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 और 22 नवंबर की दरमियानी रात चोरी की वारदात को कुल छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पूर्व में ही तीन आरोपियों—अजय उर्फ अजना निषाद, अजय उर्फ अज्जू निषाद और लकी निषाद को 23 नवंबर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
​फरार चल रहे शेष तीन आरोपी, जिनकी पहचान अमर उर्फ अमन निषाद, दीपक उर्फ कुचली निषाद और रोहित उर्फ हैंडसम निषाद के रूप में हुई है, उन्हें पुलिस ने विशेष प्रयासों से धर दबोचा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन आरोपियों को आधारकाप की इलाके से गिरफ्तार किया है।
​ 5 और जिंदा कारतूस बरामद
​गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही, चोरी हुए कारतूसों की बरामदगी पूरी हो गई है, जिसकी आशंका जीआरपी पुलिस ने पहले ही जताई थी।
21-22 नवंबर की दरमियानी रात हुई थी घटना
​गौरतलब है कि यह गंभीर घटना 21 और 22 नवंबर की दरमियानी रात तब सामने आई थी, जब बिहार चुनाव से वापस लौट रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन कटनी से गुजर रही थी आउटल में खड़े होने के दौरान। महिला जवान की इंसास राइफल के कारतूस चोरी होने की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाई थी।
​जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप के मुताबिक, सभी छह आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के ऊपर पहले से ही चोरी के 10 मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment