कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट, पुलिस ने ‘नाईट्रावेट’ की गोलियों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

On: November 14, 2025 4:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशों पर कटनी जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ निरंतर और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र से भारी मात्रा में नशीली नाईट्रावेट (Nitravet) गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस पूरे नशीले नेटवर्क की गहन पड़ताल की जा सके।
​पूरे मामले की जानकारी देते हुए, थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि रंगनाथ नगर थाना स्टाफ द्वारा गुरुवार शाम को यह कार्रवाई की गई।
​मंजा सेन उर्फ गणेश पिता स्व. श्याम सुंदर सेन 48 साल, रिलैक्सो शोरूम के पीछे, बरगवां, थाना रंगनाथ नगर, कटनी निवासी
​दीपू उर्फ रामजानी सेन पिता मनमोहन सेन24 साल रिलैक्सो शोरूम के पीछे, बरगवां, थाना रंगनाथ नगर, कटनी निवासी
​थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को पुलिस टीम पर्यावरण कॉलोनी रोड, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनीके पास नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान, सड़क से अंदर की तरफ जंगल में दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठे हुए नज़र आए। ​पुलिस ने जब दोनों व्यक्तियों को रोककर उनके हाथ में लिए गए हैंडबैग की तलाशी ली, तो बैग के अंदर नाईट्रावेट गोलियों के 25 पत्ते बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि इन नाईट्रावेट गोलियों का उपयोग नशे के लिए किया जाता है और वे इन्हें अवैध रूप से बेचने के लिए रखे थे।
​अवैध मादक पदार्थ रखने की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने लाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ धारा 5/11 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
​पुलिस ने बताया कि विवेचना की जा रही और दोनों आरोपियों से नशे के इस अवैध कारोबार की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment