कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के देवरी के पास एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक युवक बाइक से गजंदा से कटनी की ओर जा रहा था तभी देवरी के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक के पीछे पैदल चल रहे मासूम आयुष पिता कालू राम साहू देवरी फाटक निवासी (8 वर्ष) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम आयुष के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद गुसाईं भीड़ ने बाइक चालक रामनारायण लोधी की जमकर पिटाई कर दी जिससे बाइक सवार युवक के सिर में भी चोट आई है हादसे की सूचना मिलते ही रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल रीठी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज जारी है पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामनारायण लोधी ने बताया कि वो अपने बच्चे का इलाज करने कटनी जा रहा था तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
देवरी फाटक के समीप सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल गुस्साए भीड़ ने बाइक सवार युवक का फोड़ा सर
On: November 2, 2025 3:43 PM
---Advertisement---





