कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नई कार्यकारिणी समिति का गठन

On: March 22, 2026 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद (भोपाल) संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद, दिल्ली द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है। इस गठन में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से अनुभवी एवं सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री अशोक सिंह सेंगर (जिला उमरिया) को नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर तक जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्री विनोद कुमार त्रिपाठी (रायसेन), पुष्पेंद्र देशमुख (बालाघाट), श्री प्रताप सिंह आर्य (उज्जैन), श्रीमती अल्का शर्मा (नर्मदापुरम), श्री नरेंद्र सिंह चौहान (गुना) एवं श्री विक्रम सिंह बुंदेला (पन्ना) को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश महामंत्री
प्रदेश महामंत्री पद पर श्री शैलेन्द्र सिंह रावत (शिवपुरी), श्री जितेंद्र रहांगडाले (सिवनी), श्री कृष्ण कुमार झा (नर्मदापुरम), श्री शिव पटेल (जबलपुर), श्रीमती दीपा ठाकुर (सिवनी) एवं श्री जितेंद्र सरेटे (अनूपपुर) को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद पर श्री राजेश पटेल (सिवनी) एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र दुवे (इंदौर) को दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्री के रूप में श्रीमती सीमा बागरी (सतना), श्री राम सिंह चौहान (मंदसौर), श्री नारायण गोयल (श्योपुर), श्री जितेंद्र सिंह राजपूत (बालाघाट), श्री रामशिरोमणि सिंह लोधी (पन्ना), श्री नाथू सिंह सेंधाव (देवास), श्री माधव सिंह परमार (दमोह), श्री गणेश पाल सिंह यादव (ग्वालियर), श्री राय सिंह (डिंडोरी), श्री प्रभात सिंह (सीधी), सुश्री सरला सिंह (उमरिया), श्री अजय सिंह (शहडोल), पारस मणी सिंह (अनूपपुर), श्री गोविंद गौतम (उमरिया), श्री कौशल पाठक (मऊगंज), श्री दिग्विजय सिंह रघुवंशी (अशोक नगर) एवं श्री बृजेश कोरी (रीवा) को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश प्रवक्ता
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में श्रीमती रिया दुवे (कटनी), अश्वनी सिंह परिहार (सीधी), श्री मार्तण्ड सिंह (रीवा), अनिल नरवरे (बैतूल) एवं अशोक शांडिल्य (सिवनी) को नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभाग
मीडिया प्रभाग में मनोज द्विवेदी (अनूपपुर) को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा श्री सैयद मसूद अली पटेल (रायसेन) एवं श्री राजेंद्र खरे (कटनी) को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वही विशेष आमंत्रित पदाधिकारी में जालम सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश जनपद अध्यक्ष संघ, अजय गोटिया प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संघ, देवेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष जनपद सदस्य संघ, हिम्मत सिंह गोयल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, समाजसेवी प्रमोद पुजारी के साथ कार्य समिति सदस्यों को शामिल किया गया है।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी पंचायत स्तर पर जनहित कार्यों को गति देने, पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment