कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवकों की दर्दनाक मौत

On: March 10, 2026 4:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया के समीप एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
मध्यरात्रि के सन्नाटे में मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार रात करीब 12:00 बजे की है। मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जगतपुर उमरिया ग्राम के समीप चपहनी मोड़ के पास पहुंची, विपरीत दिशा (उमरिया) से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक लम्बा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बड़वारा थाना पुलिस और 108 इमरजेंसी वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों बाइक सवार युवकों को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी ओर, कार में सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। देर रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है और उनके पास मिले सामान व मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment