कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी: गरीबों की गाढ़ी कमाई पर डाका, शक्ति महिला संघ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा।

On: March 9, 2026 5:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बड़वारा के विलायतकला में सैकड़ों मजदूर महिलाएं ठगी का शिकार; ऑफिस में लटका ताला, एजेंट और मैनेजर फरार

कटनी। जिले के ग्रामीण अंचलों में फर्जी बचत योजनाओं के जरिए मासूम और गरीब जनता को लूटने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बड़वारा तहसील के ग्राम विलायतकला से सामने आया है, जहाँ शक्ति महिला संघ बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित नामक संस्था के ऊपर सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर महिलाओं की मेहनत की कमाई हड़प ने के आरोपहै। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए पाई-पाई जोड़ने वाली इन महिलाओं के हाथ में अब सिर्फ खाली पासबुक और बाउंस हुए चेक रह गए हैं।
लुभावने वादों की जाल में फंसीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार, संस्था के एजेंटों ने विलायतकला की गरीब महिलाओं को प्रतिदिन 100 रुपये जमा करने पर मोटा ब्याज और सुरक्षित वापसी का लालच दिया था। सब्जी बेचकर और मजदूरी कर जीवन यापन करने वाली महिलाओं ने संस्था पर भरोसा कर सालों तक अपनी जमा पूंजी सौंपी। पीड़ित सुशीला चौधरी ने बताया, हमने पेट काटकर पैसे बचाए थे ताकि वक्त आने पर घर के खर्च और बच्चों की शिक्षा में मदद मिल सके। लेकिन जब पैसे वापस मांगने का समय आया, तो कंपनी के ऑफिस पर ताला मिला।
बाउंस हुए चेक और सिस्टम की धमकी
ठगी का आलम यह है कि संस्था द्वारा दिए गए चेक भी फर्जी साबित हो रहे हैं। एक अन्य पीड़ित रोशनी गुप्ता को 37,620 रुपये का भारतीय स्टेट बैंक (चंदिया शाखा) का चेक दिया गया था, जो फंड्स इनसफिशिएंट (खाते में राशि न होने) के कारण बाउंस हो गया। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने मैनेजर से संपर्क किया, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी गई। मैनेजर का कहना है कि जहाँ शिकायत करनी है कर लो, हम मामला दबा देंगे।
पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
सोमवार को पीड़ित महिलाओं ने एकजुट होकर पासबुक लहराते हुए प्रदर्शन किया और समिति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं का आरोप है कि स्थानीय विधायक से गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है, जिससे क्षेत्रवासियों में राजनीतिक संरक्षण की आशंका गहरा रही है।
कार्यालय में तालाबंद होने के बाद आज पीड़िता महिलाओं ने बड़वारा थाने में लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

इस संबंध मे बड़वारा थाना प्रभारी क पटेल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है जांच करेंगे तत्वों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment