कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

On: March 8, 2026 4:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। रंगों के त्यौहार होली पर अशांति फैलाने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ एन.के.जे. पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को पुलिस ने एक युवती के साथ अभद्रता करने, जातिसूचक गालियां देने और बीच-बचाव करने आए परिवार के घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का जुलूस निकालकर उनकी हेकड़ी निकाली और उन्हें न्यायालय में पेश किया।
घटना 4 मार्च 2026 की है। एन.के.जे. थाना प्रभारी रूपेश सिंह के अनुसार, रोशननगर निवासी एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 5:00 बजे जब वह अपने चाचा-चाची के घर होली खेलने जा रही थी, तभी मनीष किराना स्टोर के सामने मोटरसाइकिल सवार सूरज रजक, देवा बंसल और पिंटू बंसल ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने युवती पर जबरन रंग डाला और विरोध करने पर विवाद शुरू कर दिया।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
जब युवती के भाई समीर ने इस अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपियों ने न केवल उसे जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान आरोपियों ने युवती के चचेरे भाई आकाश चौधरी के साथ भी मारपीट की।
घर में घुसकर किया हमला
विवाद बढ़ता देख जब पास में रहने वाला कुशवाहा परिवार बीच-बचाव करने आया, तो उपद्रवी और उग्र हो गए। आरोपी सूरज रजक, देवा बंसल, पिंटू बंसल और अरमान खान ने कुशवाहा परिवार के घर में घुसकर लात-घूंसों और प्लास्टिक के पाइपों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं।
मामले की संवेदनशीलता और त्यौहार के माहौल को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं (296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) BNS) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घेराबंदी की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे
सूरज रजक (23), निवासी प्रेमनगर। देवा बंसल (27), निवासी वंशकार मोहल्ला। मनीष बंसल (25), निवासी वंशकार मोहल्ला।
आदित्य उर्फ पिंटू बंसल (26), निवासी वंशकार मोहल्ला। अरमान खान (28), निवासी प्रेमनगर सामिल है प्रभारी ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी वीर बंसल फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment