कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

On: March 5, 2026 4:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरही पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक ऐसे शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने टी-शर्ट के अंदर पेट के पास सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नी में 2 किलोग्राम अवैध गांजा छिपा रखा था पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

गुरुवार को बरही थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 05 मार्च की दरम्यानी रात करीब 02 से 03 बजे के बीच पुलिस को मुखबिरों से पुख्ता सूचना मिली थी कि मैहर रोड की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल पर अवैध गांजे की खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गुरुकुल स्कूल के पास मैहर रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।
तलाशी में टी-शर्ट के अंदर मिला गांजा
चेकिंग के दौरान मैहर रोड की ओर से आ रही काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP21ZG3892) को पुलिस ने रुकवाया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रवि कुमार उर्फ गुप्त राज प्रजापति (23 वर्ष), निवासी उबरा, थाना बरही बताया। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो वह दंग रह गए। आरोपी ने अपनी टी-शर्ट के अंदर पेट के पास सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नी में 02 किलोग्राम अवैध गांजा छिपा रखा था।
मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया
बरामद किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20,000/- रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment