कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

On: February 21, 2026 6:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। शहर के हृदय स्थल कोतवाली थाना अंतर्गत सब्जी मंडी इलाके में बीती रात चोरों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। युग मोबाइल नामक दुकान का शटर बीच से उखाड़कर तीन अज्ञात नकाबपोश चोरों ने महज कुछ ही मिनटों में करीब 5 लाख रुपये मूल्य के 32 मोबाइल फोन पार कर दिए। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल दुकान के संचालक गांधी हिंदुजा अपनी दुकान रोज की तरह शुक्रवार की रात बढ़ाकर घर गए थे। रात करीब 2:30 बजे तीन चोर दुकान के बाहर पहुंचे। शातिर चोरों ने शटर को बीच से जैक या किसी औजार की मदद से मोड़ा और भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने चुन-चुनकर महंगे हैंडसेटों पर हाथ साफ किया। सुबह जब सफाई कर्मी इलाके में पहुंचे, तो टूटी हुई शटर देख हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक और कोतवाली पुलिस को दी गई।
CCTV में कैद हुए संदिग्ध
दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर चोरों की गतिविधियां कैद मिली हैं। फुटेज में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आ रहे हैं, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
व्यापारियों का फूटा गुस्सा, गश्त पर सवाल
इस चोरी की घटना ने सब्जी मंडी के व्यापारियों को डरा दिया है। व्यापारियों का स्पष्ट आरोप है कि इलाके में रात के समय पुलिस की गश्त शून्य है। व्यापारियों का कहना है मंडी क्षेत्र में रात भर चहल-पहल होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर शटर तोड़ा व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस व्यावसायिक क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हम मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

चोरी के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित ने SP दफ्तर में लगाई न्याय की गुहार

Leave a Comment