कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कैलाश विजयवर्गीय के औकात वाले बयान पर भड़की युवा कांग्रेस, फूंका पुतला

On: February 20, 2026 3:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब सड़कों पर उतर आई है। गुरुवार को सदन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच हुई तीखी बहस के विरोध में शुक्रवार को बड़वारा में युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सदन की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप
मामला गुरुवार का है, जब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इंदौर में हुई जल त्रासदी और कफ सिरप से जुड़ी संदिग्ध मौतों का मुद्दा उठा रहे थे। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष के लिए औकात जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। विपक्ष का आरोप है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना संसदीय लोकतंत्र का अपमान है।
शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल निर्देशन में एवं अवध यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बड़वारा शासकीय अस्पताल के सामने एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान को अहंकारी और अलोकतांत्रिक करार देते हुए उनका पुतला फूंका।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अवध यादव ने कहा, नेता प्रतिपक्ष जनता के मुद्दों और इंदौर की त्रासदी पर जवाब मांग रहे थे, लेकिन मंत्री जी ने तथ्यों पर बात करने के बजाय व्यक्तिगत हमला किया और औकात में रहने की नसीहत दे डाली। यह पूरी तरह से निंदनीय है और युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

इस दौरान अवध यादव,विजय कुमार, कैलाश रावत, जितेंद्र गुप्ता,रोहित कुमार, अनूप, शेख मकसूद, इरफान अहमद, बिटू हलवाई सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment