कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

चोरी के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित ने SP दफ्तर में लगाई न्याय की गुहार

On: February 18, 2026 6:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बहू और उसके रिश्तेदारों पर चोरी का संदेह भतीजे की शादी में गया था परिवार, पीछे से साफ हो गया घर
कटनी। बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत खन्ना बंजारी ग्राम में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी चोरों का सुराग न लगने पर पीड़ित बलराम दास पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है।

फरियादी बलराम दास पटेल ने बताया कि बीते 12 फरवरी 2026 को वह अपने परिवार के साथ भतीजे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कारीतलाई गए थे। घर सूना पाकर अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी व पेटी के ताले चटकाकर जीवन भर की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी गए सामान की सूची लंबी है, जिसमें सोने के दो हार (2-2 तोले), दो मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, 11 लॉकेट वाली मनचली, सोने की अंगूठियां, चांदी का डोरना, एक किलो वजनी चांदी का डोरा और कई जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं। अगले दिन जब परिवार वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में किसी बाहरी गिरोह के बजाय अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बलराम दास ने अपनी बहू रूपा पटेल, उसके जीजा दिलीप पटेल और साली माया पटेल निवासी मैहर के विरुद्ध शंका जाहिर की है।
पीड़ित का आरोप है कि दिलीप और माया पिछले एक साल से उनके बेटे और बहू के बीच मनमुटाव करवा रहे हैं, जिसके कारण बहू अलग रह रही है।घटना से ठीक पहले बहू द्वारा जेवरातों के लिए दबाव बनाने वाले मैसेज भेजे गए थे। पीड़ित ने पड़ोसी अरुण यादव और उपासना यादव पर भी आरोप लगाया है कि वे घर की पल-पल की जानकारी बहू तक पहुंचा रहे थे।
बरही थाने में 13 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने एसपी कार्यालय से मांग की है कि संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ की जाए और उनके जीवन भर की पूंजी वापस दिलाई जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

Leave a Comment