कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, तो ग्रामीण महिलाओं ने खुद मारा छापा; कच्ची शराब लेकर पहुंचीं कलेक्ट्रेट

On: February 17, 2026 7:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। जब रक्षक ही मौन हो जाएं, तो जनता को खुद मैदान में उतरना पड़ता है। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में यही मंजर देखने को मिला। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर ग्रामीण महिलाओं ने अवैध शराब के ठिकानों पर खुद दबिश दी और जप्त की गई शराब व सामग्री लेकर सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गईं। मंगलवार को हुए इस प्रदर्शन ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।महिलाओं का आरोप है कि स्लीमनाबाद पुलिस और SDOP को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई के बजाय उन्हें अजीबोगरीब जवाब मिलते रहे। प्रदर्शनकारी महिलाओं के अनुसार, पुलिस ने उनसे यहाँ तक कह दिया कि तुम शराब पकड़ो और हमें बताओ, तब हम आएंगे पुलिस की इसी निष्क्रियता से तंग आकर ग्रामीणों ने स्वयं जोखिम उठाया और अवैध शराब के कारखाने का भंडाफोड़ कर दिया।

ग्रामीणों ने ग्राम मे लेखराम सपेरा, आकाश सपेरा, सुशील सपेरा, सुकमन कोल, अनार बाई, दुर्गा बाई और छोटू सिंह ठाकुर के ठिकानों पर छापा मारा और लगभग 10 लीटर कच्ची शराब और उसे बनाने की सामग्री महुआ लहान बरामद की है
ग्रामीण सामग्रियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
वही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) दिनेश मिश्रा को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि गांव के लेखराम सपेरा, आकाश सपेरा, सुशील सपेरा, सुकमन कोल, अनार बाई, दुर्गा बाई और छोटू सिंह ठाकुर जैसे लोग खुलेआम अवैध निर्माण और विक्रय में संलिप्त हैं। शराब की सुलभता के कारण न केवल शांति भंग हो रही है, बल्कि छोटे बच्चे भी नशे के आदी हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस जब आती भी है, तो महज खानापूर्ति करती है और मुख्य ठिकानों तक नहीं पहुंचती, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार दरिया ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से कुछ लोग शराब लेकर आए थे उन्होंने एक शिकायत पत्र भी सौपा है जिसके आधार पर कार्रवाई की की जाएगी ग्रामीणों द्वारा लाई गई शराब को स्लीमनाबाद थाने भेजवाया जा रहा है। अब शराब बिक्री के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं अभियान और भी तेज किया जाएगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment