कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

घने कोहरे की चादर में लिपटी कटनी, सुबह के काम हुए प्रभावित; न्यूनतम तापमान 10 डिग्री

On: December 15, 2025 6:17 PM
Follow Us:
कोहरे
---Advertisement---

​कटनी। दिसंबर महीने में पड़ रही ठंड के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। आज सोमवार की सुबह कटनी शहर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया, जिससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह 6 बजे तक नजारा साफ था, लेकिन ठीक 6:30 बजे के बाद अचानक घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
​सुबह 8 बजे तक आलम यह हो गया कि विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। कुछ ही फासले पर मौजूद चीजें भी साफ दिखलाई नहीं पड़ रही थीं। कोहरे की सघनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कचहरी चौक पर महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा कुछ ही मीटर की दूरी से ओझल हो गईं।
​मुख्य मार्गों, जैसे कि अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, मिशन चौक, घंटाघर मार्ग, और ओवरब्रिज पर वाहनों की रफ्तार एकदम थम गई। चालकों को मजबूरी में अपनी गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं और वे बेहद धीमी गति से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड के गेट पर खड़े होने पर भी अंदर का नजारा दिखना बंद हो गया था। 8 बजे भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई थी, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

​मौसम में हो रहे इस अप्रत्याशित परिवर्तन से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मौसम की इस गुगली से आम लोग काफी परेशान हुए। जहां एक ओर घना कुहासा और बढ़ती ठंड लोगों को कंपकंपा रही थी, वहीं अगले ही पल तेज धूप भी लोगों को हैरान और बीमार कर रही है। आज सुबह घने कुहासे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई और कड़ाके की ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
​मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस तरह, दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर बना रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment