कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

प्रसूता की मौत पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: रैपुरा तहसील में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

On: December 13, 2025 12:54 PM
Follow Us:
युवा कांग्रेस
---Advertisement---

शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष के साथ रैपुरा तहसील का घेराव कर सरकार एवं पन्ना जिले के स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन। कर नारेबाजी की। मामला रैपुरा के पिपरियाखुर्द निवासी महिला संजू लोधी की छह माह पहले प्रसव के बाद हुई मौत का है। युवा कांग्रेस ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार संतोष अरिहा को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रसूता संजो लोधी की प्रसव के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से मौत निंदनीय एवं पीड़ादायक है। उन्होंने पोस्ट मॉडम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि जब स्पष्ट तौर पर मृत्यु की वजह प्रसव के दौरान गर्भाशय बाहर आना है तो छह माह में जांच पूरी क्यों नहीं हुई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल सिंह (सौरभ) ने कहा कि इस मामले में अधिकारियों की मिली भगत स्पष्ट तौर पर नजर आ रही है। और मृतक का पति एवं परिवार न्याय के लिए शिकायतों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। युवा कांग्रेस ने अपनी मांगो को स्पष्ट करते हुए कहा कि दोषियों पर तुरंत कार्यवाही, पीड़ित को तुरंत आर्थिक मुआवजा एवं जांच कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजानिक किया जाए। युवा कांग्रेस ने ऐसे मामलों को रोकने के लिए अस्पतालों में व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही मामले में तहसीलदार संतोष अरिहा ने कहा कि वह जल्द कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इस मामले युवा कांग्रेस ने प्रशासन को कार्यवाही के लिए दस दिनों का समय देते हुए कहा है कि अगर सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

क्या था मामला।
मृतिका के पति छोटेलाल लोधी के अनुसार, उनकी पत्नी श्रीमती रंजना लोधी को 26 जून 2025 की रात करीब 3 बजे पीड़ा बढ़ने पर ग्राम-पिपरिया खुर्द के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहाँ मौजूद स्टाफ ने बताया कि प्रसव सामान्य है और एक से डेढ़ घंटे में डिलीवरी हो जाएगी। इसके बाद महिला को लेबर रूम में शिफ्ट कर परिजन को बाहर इंतजार करने को कहा गया।
परिजन के मुताबिक सुबह 6:30 बजे अस्पताल स्टाफ ने सूचना दी कि महिला की हालत बिगड़ रही है और उसे रैपुरा से कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छोटेलाल लोधी का आरोप है कि पोस्ट मॉडम रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि प्रसव के बाद गर्भनाल निकालते समय पूरा गर्भाशय बाहर निकाल दिया गया जिसके कारण महिला की मौत हुई। मजबूरी में उन्हें अपनी पत्नी को निजी वाहन से ले जाना पड़ा, जिससे कीमती समय नष्ट हुआ और प्रसव पीड़ा में तड़पती महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
छोटेलाल ने इस पूरी घटना की शिकायत 18 अगस्त को एसडीएम शाहनगर, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना को भी की, लेकिन अभी तक किसी तरह की जांच या कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और लगातार न्याय के लिए भटक रहा है। उन्होंने कलेक्टर से संपूर्ण प्रकरण की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment