कटनी। मध्य प्रदेश शासन की विद्युत विभाग की ‘समाधान योजना’ के प्रचार-प्रसार और बकाया बिजली बिलों से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मुहिम के बावजूद, कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में बिल वसूली के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। रविवार को ग्राम तिलहरी में वसूली के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम को उपभोक्ताओं के तीखे विरोध और हाथापाई का सामना करना पड़ा, जिसका एक वीडियो सोमवार को सामने आया है।
समाधान योजना की जागरूकता के बाद भी विवाद
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया बिलों में छूट और अन्य लाभ दिलाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को आसानी से बिल जमा करने के लिए प्रेरित करना था।
हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद, जब विद्युत विभाग की टीम बकाया राशि वसूलने के लिए ग्राम तिलहरी पहुंची, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है।
सहायक अभियंता अभिषेक गिरवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग के कर्मचारियों के साथ कोमल काछी, नरेश काछी और नरेंद्र काछी नामक उपभोक्ताओं ने अभद्रता और दुर्व्यवहार किया।
अधिकारी के अनुसार: “इन संबंधित उपभोक्ताओं पर वर्ष 2020 से 7,125 रुपए की बकाया राशि थी, जिसे उन्होंने जमा नहीं किया था। जब टीम नियमत वसूली के लिए पहुंची तो उनके साथ न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि धक्का-मुक्की भी की गई।





