कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर कटनी में गरमाया विरोध, ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला

On: November 28, 2025 2:52 PM
Follow Us:
संतोष वर्मा
---Advertisement---

कटनी। मध्य प्रदेश में कार्यरत आईएएस एवं अजाक्स प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण मातृशक्तियों के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब कटनी जिले में भी विरोध के सुर तेज हो गए हैं। वर्मा के बयान से आक्रोषित ब्राह्मण समाज के महिला और पुरुषों ने शुक्रवार की दोपहर सुभाष चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उग्र प्रदर्शन किया और संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

​विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं ब्राह्मण समाज की महिला जिला अध्यक्ष उषा पांडे ने आईएएस संतोष वर्मा के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, महिलाओं के प्रति इस तरह के बयान देना बेहद ही निंदनीय है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि, हमारी सरकार से मांग है कि संतोष वर्मा को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जिससे भविष्य में कोई भी अधिकारी इस तरह की ओछी टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके।
​आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमे मध्यप्रदेश में कार्यरत आई.ए.एस. एवं अजाक्स प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा मंच से ब्राम्हण मातृशक्तियों के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण मध्यप्रदेश ही नहीं, वरन पूरे देश का ब्राम्हण वर्ग आक्रोषित है होने की बात रखते हुए ​खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment