कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता: वाहन चोर रंगेहाथ पकड़ा गया, 6 मोटरसाइकिलें बरामद।

On: November 23, 2025 10:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय और उनकी टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर और लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं वाले स्थानों का गहन विश्लेषण कर बनाई गई कार्ययोजना के तहत, कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक शातिर चोर को रंगेहाथ वाहन चोरी करते हुए गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी और स्टाफ को मुस्तैद रखा। इसी प्रयास के तहत, आरोपी को वाहन चोरी करते समय दबोचा गया।
पूछताछ में कबूली 6 चोरियां
गिरफ्तार आरोपी को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 06 दो-पहिया वाहन (मोटरसाइकिल) चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गईं सभी 6 मोटरसाइकिलें सफलतापूर्वक बरामद कर ली हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश पाण्डेय पिता स्व. केशव प्रसाद पाण्डेय (उम्र 42 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, थाना अमलई, जिला शहडोल के रूप में हुई है।
पंजीबद्ध मामले और बरामद वाहन
बरामद किए गए 6 वाहनों में से 5 वाहन कटनी कोतवाली थाने में विभिन्न अपराध क्रमांकों के तहत दर्ज थे, जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल दिसंबर-2024 में चोरी की गई थी, जिसे 41(1)4 जा.फौ. के तहत जब्त किया गया है।
निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी जाँच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment