कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कांग्रेस को असहज महसूस हो रहा’: SIR में घुसपैठियों की पहचान पर वीडी शर्मा ने साधा निशाना

On: November 21, 2025 9:04 PM
Follow Us:
SIR
---Advertisement---

असम में SIR को लेकर जिस तरह से कांग्रेस विरोध कर रही है, उसी पर अब कटनी पहुंचे खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।सांसद ने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया में जिन फर्जी दस्तावेज़ वालों की पहचान हो रही है, वे कांग्रेस के संरक्षण में पनपे लोग है, और यही वजह है कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

असम में SIR की प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के विरोध को स्वार्थ से प्रेरित बताया है। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि SIR सिस्टम के जरिए उन बाहरी लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने फर्जी कागज़ों के सहारे भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए थे।SIR में जो फर्जी दस्तावेज़ वालों की पहचान हो रही है, वे बाहर से आए लोग हैं। कांग्रेस इसलिए विरोध कर रही है क्योंकि उसके ही लोग इस प्रक्रिया में बाहर हो रहे है,घुसपैठियों पर कार्रवाई कांग्रेस को खल रही है। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि असम में हो रहे विरोध में वही लोग आगे हैं, जो छल–कपट और फर्जीवाड़े में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को कांग्रेस ने संरक्षण दिया और अब जब कार्रवाई हो रही है, तो कांग्रेस असहज महसूस कर रही है। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि जो भी घुसपैठिए, बांग्लादेशी या फर्जी दस्तावेज़ बनवाने वाले लोग हैं, वे भारत में नहीं रुकेंगे। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बाहर किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment