कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी में आमने-सामने की भिड़ंत में बुजुर्ग बाइक सवार की मौत

On: November 21, 2025 4:27 PM
Follow Us:
भिड़ंत
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के उमरिया पान थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवारा ग्राम के समीप विलायत कला-उमरिया पान मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग बाइक चालक ने शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
​जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम विलायत कला और उमरिया पान को जोड़ने वाले मार्ग पर परसवारा ग्राम के निकट दो बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुखराम लोधी (60 वर्षीय) ग्राम घुघरा निवासी सैसावन पिपरिया मेले से अपने घर वापस बाइक से आ रहे थे तभी इस घटना शिकार हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
​घटना के तुरंत बाद, राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को 108 एम्बुलेंस की मदद से उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल, कटनी रेफर कर दिया।
​जिला अस्पताल में उपचार के बावजूद बुजुर्ग सुखराम लोधी की शुक्रवार की सुबह लगभग 3:00 मौत हो गई।

​घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मार्ग पंचनामा तैयार कर लिया है।
​इस संबंध में उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि, “दुर्घटना में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। मार्ग डायरी प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment