कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ट्रक की टक्कर से दो कारें चकनाचूर, बड़ा हादसा टला​, चालक की लापरवाही से बरही नगर के खितौली रोड पर भीषण दुर्घटना

On: November 19, 2025 8:43 PM
Follow Us:
बड़ा हादसा
---Advertisement---

कटनी। बरही नगर के व्यस्त खितौली रोड पर बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह चकनाचूर हो गईं, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
​जानकारी के अनुसार, यह घटना खितौली रोड स्थित समीम खान ऑटो डील की दुकान के सामने हुई। शाम के समय सड़क किनारे दो कारें खड़ी थीं, तभी कटनी की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक MP 19 H 5009 के चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों कारों को एक के बाद एक टक्कर मार दी।
​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त था, जिसके कारण वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। उसकी लापरवाही के चलते खड़ी हुई दोनों बोलेरो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गईं। टक्कर की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए।
​दुर्घटना के तुरंत बाद खितौली रोड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए स्थिति को संभाला और आपस में बातचीत कर मामले को शांत किया।
​घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का मुआयना किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment