कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी टीबी मुक्त भारत अभियान को बल, 750 मरीजों को 6 माह तक मिलेगा फूड बास्केट

On: November 19, 2025 8:46 AM
Follow Us:
टीबी मुक्त
---Advertisement---

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, कार्यक्रम’ के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान को कटनी जिले में जन-सहयोग से नई गति मिली है। कटनी मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसमें विधायक माननीय संदीप जायसवाल और उनके मित्र मंडल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
150 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण
​अभियान के तहत, सोमवार को जिला अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में ईलाजरत 150 टीबी मरीजों को फूड बास्केट (पोषण पोटली) वितरित की गई। यह वितरण विधायक संदीप जायसवाल एवं उनके मित्र मंडल के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य टीबी के मरीजों को दवा के साथ-साथ बेहतर पोषण सुनिश्चित करना है, जो शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सांसद खजुराहो, बी.डी. शर्मा ने टीबी के मरीजों से संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, इस बीमारी से डरना नहीं है, बल्कि डटकर सामना करना है। सरकार आपके साथ खड़ी है। सांसद शर्मा ने मरीजों को दवा का सेवन नियमित रूप से करने और डॉक्टर के संपर्क में रहने की सलाह दी। उन्होंने बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान, सांसद और अन्य गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों और नागरिकों को टीबी से बचाव की शपथ भी दिलाई

​कार्यक्रम में मौजूद कटनी मुड़वारा विधायक संदीप प्रसाद जायसवाल ने टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा की कि वह जिले के वर्तमान में ईलाजरत 750 टीबी मरीजों को गोद लिया है। इस निर्णय के तहत, प्रत्येक मरीज को अगले छह माह (06 माह) तक नियमित रूप से फूड बास्केट प्रदान होगा।
​पोषण वितरण कार्यक्रम के बाद, विधायक संदीप जायसवाल ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को सख्त निर्देश दिया कि अस्पताल में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित रूप से उनका वेतन (तनख्वाह) प्रदान किया जाए, जिससे उनके जीवन-यापन में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए पार्किंग को व्यवस्थित कराए जाने के निर्देश भी दिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment