कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी: दद्दा धाम महोत्सव में भीषण हादसा, झूले में फंसकर युवती गंभीर रूप से घायल; जबलपुर रेफर

On: November 13, 2025 8:21 AM
Follow Us:
दद्दा धाम
---Advertisement---

कटनी झिंझरी स्थित दद्दा धाम में चल रहे पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी’ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। महोत्सव के दौरान लगे मेले में एक झूले में फंस जाने से 22 वर्षीय युवती साक्षी गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।
​झूले में फंसने से सिर पर आई गंभीर चोट
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जागृति कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय साक्षी गोस्वामी बुधवार देर शाम को मेले में लगे एक झूले पर थीं। झूला चलते समय वह अचानक उसमें उनका केश फंस गए, जिससे उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
​सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया, “झूले से गिरने के कारण साक्षी नामक युवती के सिर पर गहरी चोट आई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
​हादसे के बाद एक अज्ञात युवक ने घायल युवती को शासकीय जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया। हालांकि, सिर की चोट की गंभीरता को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल जबलपुर के लिए रेफर कर दिया।
​मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
​दद्दा धाम के इस धार्मिक महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। ऐसे में मेले में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा व्यवस्था और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतनी बड़ी भीड़ के बीच इस तरह की गंभीर दुर्घटना होना चिंता का विषय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment