कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी में धर्म परिवर्तन के संदेह पर हंगामा: बजरंग दल, विहिप की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

On: November 9, 2025 8:27 PM
Follow Us:
धर्म परिवर्तन
---Advertisement---

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक स्थित एक ईसाई परिवार के घर पर कथित धर्म परिवर्तन की गतिविधियों के संदेह को लेकर रविवार को तब हड़कंप मच गया, जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर दबिश दे दी। प्रार्थना के लिए एकत्रित कई लोगों को देखकर कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
​जानकारी के अनुसार, यह घटना कैमोर निवासी अरविंद पीटर के मकान में हुई, जहां ज्ञानेंद्र दास नामक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना कराई जा रही थी और 25 से 28 की संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाया है कि हिंदू समाज के गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
​जैसे ही कार्यकर्ताओं को यहां प्रार्थना सभा के नाम पर कथित धर्म परिवर्तन की सूचना मिली, वे एकजुट होकर मिशन चौक स्थित इस घर पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।

​सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मौजूद लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद ज्ञानेंद्र दास और अन्य लोगों से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि वे अपनी स्वेच्छा से यहां प्रार्थना करने के लिए एकत्रित हुए थे।
​थाना प्रभारी के अनुसार, मौके पर पूछताछ में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है।
​पुलिस ने बताया कि मामला संवेदनशील होने के कारण इसके हर पहलू पर गहराई से जांच की जा रही है। मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment