कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

वैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में आरोपी गिरफ्तार, लाखों की मोटरसाइकिल भी जब्त

On: November 9, 2025 7:59 PM
Follow Us:
गांजा
---Advertisement---

कटनी। कटनी पुलिस के ‘नशा मुक्ति अभियान’ को सफलता मिली है, जिसके तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 274 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
रविवार की शाम सलीमानाबाद थाना प्रभारी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि कटनी पुलिस द्वारा अवैध गांजा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
​ शनिवार की दरमियानी रात्रि में, क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने तिहारी पुलिया के नीचे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर हाथ में एक सफेद थैला लिए संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया। संदेह होने पर पुलिस ने तुरंत उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली।
​जिसमे कुल 01 किलो 274 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बाजार में जिसकी कीमत करीबन ₹15,000 आंकी गई है।​गांजा के साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP21ZC5755) भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीबन ₹60,000 है। इस प्रकार, पुलिस ने कुल ₹75,000 से अधिक की सामग्री जब्त की है।
​पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज जायसवाल पिता कमलेश जायसवाल, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम धनवाही, थाना सलीमनाबाद का होना बताया।
​पुलिस ने आरोपी मनोज जायसवाल के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।
​आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

Leave a Comment