कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

दस हजार के इनामी भगोड़े हत्या के आरोपी राजाराम तिवारी को बरही पुलिस ने मुंबई से दबोचा, भेजा जेल

On: November 8, 2025 7:06 PM
Follow Us:
हत्या
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले की बरही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सात वर्षों से फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश और हत्या के आरोपी राजाराम तिवारी को बरही पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
​बरही थाना प्रभारी, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, ने शनिवार शाम को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजाराम तिवारी पुत्र रामाधार तिवारी (उम्र लगभग 35 वर्ष) ग्राम पिपरा, थाना बरही, जिला कटनी का निवासी है राजाराम पर दिनांक वर्ष 2018 को मृतक निरंजन पटेल की हत्या करने आरोपी है 4/07/2018 को थाना बरही में दर्ज हत्या के अपराध के प्रमुख आरोपियों में से एक था।

​थाना प्रभारी ने बताया कि इस हत्या के मामले में नामजद 06 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया था, जहाँ विचारण उपरांत इन सभी 05 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है।

मामले का मुख्य फरार आरोपी राजाराम तिवारी घटना दिनांक से ही फरार होकर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था और इसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर इनाम की राशि बढ़ाई गई थी। वर्तमान में भगोड़े आरोपी राजाराम तिवारी पर दस हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। सात वर्षों से लगातार फरार यह इनामी बदमाश अपने परिवार से भी किसी प्रकार के संपर्क में नहीं था और अपनी पहचान छिपाए हुए था।
पुलिस ने बताया कि सूत्रों के माध्यम से पुलिस को आरोपी राजाराम तिवारी के ठिकाने की सटीक जानकारी मिली। आरोपी अपनी पहचान और भेष बदलकर मुंबई के शिपयार्ड पोर्ट में काम कर रहा था।
​बरही पुलिस की गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए हुए स्थान पर दबिश दी जहाँ बदमाश राजाराम तिवारी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बरही लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

Leave a Comment