कटनी. स्लीमनाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक खतरनाक सड़क दुर्घटना स्लीमनाबाद तिराहा से पानउमरिया मार्ग पर एक ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 21 एए 6211 को चालक बैक कर रहा था, तभी सामने से आ रही जीनियस पब्लिक स्कूल स्लीमनाबाद की स्कूल वेन क्रमांक एमपी 34 टी 0674 ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में विभाजित हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर स्थानीय निवासी सुनील तिवारी का था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस हादसे का पूरा दृश्य सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल वाहन चालक अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और ब्रेक लगाने का कोई प्रयास नहीं किया। घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और वेन चालक को हिरासत में लेकर मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और स्कूल प्रबंधन से भी जवाब तलब किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल वाहनों की लापरवाही लगातार बढ़ रही है। छोटे बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों की स्पीड और सुरक्षा मानकों की सख्त जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
स्लीमनाबाद में एक तेज रफ्तार स्कूली वेन ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी जोरदार टक्कर, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
On: November 8, 2025 6:57 PM
---Advertisement---





