कटनी। उमरिया पान थाना क्षेत्र के सलैया फाटक के भानपुरा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से सिहुडी निवासी एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से युवक के शव को घंटों की मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार, सिहुडी निवासी वैभव त्रिपाठी (31 वर्ष) मंगलवार को भानपुरा में नहर में नहा रहा था। इसी दौरान, वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया और तत्काल घटना की सूचना पुलिस तथा स्थानीय गोताखोरों को दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, नहर में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण खोजबीन और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने अथक प्रयास किया और घंटों की मेहनत के बाद युवक के शव को नहर से बाहर निकाला जा सका।
युवक को नहर से बाहर निकालने के तुरंत बाद उसे पान उमरिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में दिनेश तिवारी पान उमरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
नहर में नहाते समय दर्दनाक हादसा: सिहुडी निवासी युवक डूबा, मौत
On: November 4, 2025 6:37 PM
---Advertisement---





