कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी: इमलिया ग्राम पंचायत में योजनाओं में भाई-भतीजावाद का आरोप, सरपंच-सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत

On: November 4, 2025 6:36 PM
Follow Us:
katni
---Advertisement---

कटनी। जिले के बहोरीबंद विकासखंड के अंतर्गत आने वाली इमलिया ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। मंगलवार को इमलिया ग्राम के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच और सचिव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच आरती राय और सचिव ने मिलकर अपात्र लोगों को नियमों के विरुद्ध योजनाओं का लाभ दिया है, जिसमें सरपंच के परिजन भी शामिल हैं।
​शिकायत में मुख्य रूप से उल्लेख किया गया है कि सरपंच आरती राय ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने ससुर भोला राय को खेत तालाब योजना का लाभ दिलवाया है, जबकि वे इस योजना के लिए अपात्र थे।
​ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत में कई अन्य अपात्र हितग्राहियों को पात्र घोषित करते हुए आवास योजना का लाभ दिया गया है। इससे कई वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे पात्र एवं गरीब हितग्राही आज भी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
​योजनाओं में धांधली के अलावा, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए सीसी रोड निर्माण कार्य में भी भारी अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है।
​ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार इन अनियमितताओं की शिकायत बहोरीबंद जनपद कार्यालय और जनसुनवाई में कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
​शिकायत देने आए ग्रामीण हेमेंद्र राय ने बताया कि उन्होंने आज जिला पंचायत कार्यालय और जनसुनवाई में पूरे मामले की शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
​वहीं, एक अन्य ग्रामीण राजभान सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, ग्राम में सरपंच-सचिव केवल अपने रिश्तेदारों को ही योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। जबकि गांव में कई ऐसे पात्र गरीब लोग हैं, जो आवास और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित हैं।
​राजभान सिंह ने यह भी दावा किया कि पूर्व में भी इस मामले की शिकायत की गई थी, जिसमें जांच प्रतिवेदन में सरपंच अपने पद का दुरुपयोग करते पाए गए थे, बावजूद इसके आज तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
​ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है।

इस संबंध में सरपंच आरती राय ने बताया कि आरोप निराधार है योजना के लाभ दुनिया में अनुसार और पात्रता के आधार पर दिया गया है चुनावी रंजिश के चलते शिकायतें की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment