कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ब्राह्मण समाज का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन: FIR की उच्चस्तरीय जांच की मांग

On: November 4, 2025 6:33 PM
Follow Us:
ब्राह्मण समाज
---Advertisement---

कटनी। जिले के अलग अलग पुलिस थानों में ब्राह्मण समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) के विरोध में मंगलवार की शाम को ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी अभिनय विश्वकर्मा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई FIR की विस्तृत जांच कराने की मांग की है।

​ज्ञापन देने आए राजू शर्मा ने बताया कि कटनी जिले में ब्राह्मण समाज के लोगों के ऊपर जांच-पड़ताल किए बिना, आपराधिक प्रकरण साजिश के तहत दर्ज किए जा रहे हैं।
​उन्होंने दो प्रमुख घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए
शर्मा ने आरोप लगाया कि यहां रंजीशन दुश्मनी को एक जातिसूचक घटना में बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए, इसके बावजूद आरोपी बनाए गए युवाओं पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
​ इसी तरह से मुस्लिम व्यक्ति द्वारा कुछ लोगों के माध्यम से सोशल मीडिया पर दबाव बनाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि बाउंड्रीवॉल के गेट में किसी अंजान व्यक्ति द्वारा लगाई गई आग को साजिशन ब्राह्मण युवाओं से जोड़ा गया, जिससे संपूर्ण ब्राह्मण समुदाय को बदनाम किया जा रहा है।
​ज्ञापन में ब्राह्मण समाज ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ​सत्य तथ्यों को सामने लाया जाए और उक्त प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

इस संबंध मे अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है जिसमे सबडिवीजन अधिकारियों को प्रत्येक बिंदुओं पर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, तत्वों के आधार पर आगे नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment