कटनी। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंहास गांव में गुरूवार की दोपहर धान की कटाई का काम कर रहे तीन लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में तीनों मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंहास गांव के खेत में धान की कटाई का काम चल रहा था। खेत के पास ही एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। बताया जा रहा है कि कटाई के दौरान हुए शोर और इंजन या आग से उठे धुएं के कारण मधुमक्खियों का झुंड अचानक भड़क गया। देखते ही देखते सैकड़ों मधुमक्खियाँ खेत में काम कर रहे मज़दूरों पर टूट पड़ीं और उन्हें डंक मारना शुरू कर दिया। हमले में संगीता पटेल (उम्र 23 वर्ष) नरेंद्र लोधी (उम्र 24 वर्ष) दीनदयाल लोधी (उम्र 54 वर्ष) तीनों मज़दूर घयाल हो गए,हमले के बाद खेत में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से तीनों घायलों को मधुमक्खियों के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद, परिजनों ने बिना देर किए तीनों घायलों को इलाज के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि तीनों मरीजों को भारी संख्या में मधुमक्खियों के डंक लगे हैं। तत्काल प्राथमिक उपचार और इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों ने कहा, मरीजों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
मधुमक्खियों के भीषण हमले से तीन मज़दूर गंभीर, अस्पताल में भर्ती,कटनी के रीठी में धान की कटाई के दौरान हुई घटना, पूरे गांव में दहशत का माहौल
On: October 30, 2025 6:11 PM
---Advertisement---





