कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी: कैमोर नगर में सनसनी, बाइक सवार नकाबपोशों ने भाजपा नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज आया सामने

On: October 28, 2025 3:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले के कैमोर नगर में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने सरेराह एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान निलेश रजक उर्फ नीलू रजक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निलेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करता था
​मिली जानकारी के अनुसार, नीलेश रजक मंगलवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से बाजार की तरफ जा रहा था इसी दौरान बैंक ऑफ़ बड़ोदरा के एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए नकाबपोश हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से नीलेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
​सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर स्पष्ट तौर पर दिख रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश हमलावर मौके से फरार हो गए।

​गोली चलने की सूचना मिलते ही कैमोर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल नीलेश रजक को आनन-फानन में उठाकर नजदीकी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

​दिन दहाड़े हुई इस जघन्य हत्या की घटना से पूरे कैमोर नगर में तनाव और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment