कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

दीपावली पर जला स्नेह का दीया: असहाय बच्चों को मिठाई-पटाखे भेंट कर बांटी खुशियां

On: October 20, 2025 12:28 PM
Follow Us:
समाज सेवा विकास संस्था
---Advertisement---

कटनी। दीपावली का पावन पर्व खुशियों और रोशनी का त्यौहार है, लेकिन कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत मदारी टोला के असहाय बच्चों के लिए यह अक्सर एक सपना बनकर रह जाता था। इस सपने को साकार करने और उनके जीवन में स्नेह का दीया जलाने का बीड़ा उठाया ‘समाज सेवा विकास संस्था’ के सदस्यों ने। दीपावली के ठीक एक दिन पूर्व, इन समाजसेवियों ने मदारी टोला पहुंचकर करीब 80 असहाय बच्चों के साथ खुशियों भरी दीपावली मनाई।
​संस्था के सदस्यों ने बच्चों को मिठाइयां, फुलझड़ी, पटाखे और त्यौहार की अन्य आवश्यक सामग्री भेंट कर उन्हें दिवाली की खुशियों में शामिल किया। इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना था, जो आर्थिक तंगी के कारण इस उत्सव की चकाचौंध से दूर रह जाते हैं।
​’त्यौहार उनके साथ मनाया जिनके लिए यह सपना है’
​समाजसेवी सावित्री केवट ने बताया की हर वर्ष की भांति आज भी हमारी टीम ने दीपावली का पर्व उन बच्चों के साथ मनाया है जिनके लिए यह त्यौहार एक सपना है। हमारी पूरी टीम ने मदारी टोला के करीब 80 असहाय बच्चों को मिठाइयां, फुलझड़ी, पटाखे एवं त्यौहार की अन्य सामग्री भेंट कर उनके साथ खुशियां बांटी हैं।

​इस अवसर पर समाजसेवी अवध यादव ने समाज के सभी लोगों से एक मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा, इस दीपावली अपने परिवार के साथ-साथ उन परिवार और बच्चों के साथ भी दीपावली का त्योहार मनाएं, जिनके लिए मिठाइयां, पटाखे और खुशियां की जरूरत है हमारा छोटा सा प्रयास भी उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ​समाज सेवा विकास संस्था की यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रही है त्यौहार का वास्तविक अर्थ मिल-बांटकर खुशियां मनाना है। संस्था के सदस्यों ने साबित कर दिया कि परोपकार और सेवाभाव से बढ़कर कोई और सच्चा दीपावली उपहार नहीं हो सकता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment