कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कटनी दलित उत्पीड़न मामला: सौरभ सिंह बोले- अवैध उत्खनन रोकने पर हुई मारपीट; जीतू पटवारी के आने से पहले कांग्रेस का ‘न्याय’ दिलाने का वादा

On: October 18, 2025 7:56 PM
Follow Us:
कटनी
---Advertisement---

कटनी। कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मटवारा में एक दलित युवक के चेहरे पर पेशाब किए जाने के संगीन आरोप ने प्रदेश की राजनीति में तूफान ला दिया है। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस संवेदनशील मामले में अपनी एंट्री मार दी है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना को लेकर ट्वीट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।
कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को पीड़ित दलित युवक से मुलाकात की और न्याय न मिलने की स्थिति में प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
​पीड़ित को पुलिस सुरक्षा, कांग्रेस ने की मुलाकात
​घटना से सहमे पीड़ित दलित युवक राजकुमार चौधरी निवासी मटवारा अपने घर में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उसकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह पीड़ित राजकुमार चौधरी के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से विस्तृत बातचीत की और उसे न्याय दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
​सरकार पर लापरवाही का आरोप
​पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने इस पूरे मामले में सरकार की गंभीर लापरवाही उजागर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट समय पर दर्ज नहीं की जाती, जबकि अपराध कारित करने वाला एक सरपंच है। पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकना पड़ा, तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज हो पाई।” उन्होंने बताया कि दलित युवक अवैध उत्खनन को रोकने गया था, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की, जो कि पूरी तरह गलत है।
​निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
​कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस इस मामले को प्रदेश स्तर पर भुनाने की कोशिश में लगी हुई है और पीड़ित दलित युवक को न्याय दिलाने के लिए इसे प्रदेश स्तर तक उठाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बहुत जल्द कटनी आने की भी संभावना है।
​पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम
​वहीं, इस संबंध में स्लीमानाबाद एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित युवक के घर पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही, मामले के आरोपियों की तालाश के लिए पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर भेज दी गई है। एसडीओपी ने जल्द ही सभी आरोपियों के पुलिस गिरफ्त में होने की बात कही।
पीड़ित ने पुलिस कर्मी पर मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप
​इस बीच, पीड़ित दलित युवक ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस थाना से एक विजेन्द्र उमरिला नामक पुलिस कर्मी उसे बार-बार फोन करके “मामले को तूल नहीं देने” की बातें करके मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। पीड़ित ने इस तरह के अनावश्यक फोन कॉल से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment