कटनी मध्यप्रदेश राजनीति अपराध राष्ट्रीय बुरहानपुर जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

रेलवे ट्रैक पर मिली लाश का हुआ खुलासा: किराना विवाद में 5 आरोपियों ने मिलकर की थी सुनील प्यासी की हत्या, गिरफ्तार

On: October 18, 2025 1:02 PM
Follow Us:
katni
---Advertisement---

कटनी। 11 जून को ​कटनी-जबलपुर अप रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पाए गए एक अज्ञात लाश के मामले को कटनी जी.आर.पी. और माधवनगर पुलिस की संयुक्त जांच ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान होने के बाद मर्ग की जांच ने यह खुलासा किया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।

पुलिस ने बताया कि 11 जून को घटना की स्टेशन मास्टर निवार ने थाना जी.आर.पी. कटनी को अप ट्रैक कटनी-जबलपुर ट्रैक पर एक अज्ञात मृतक के शव पाए जाने की सूचना दी। जी.आर.पी. कटनी ने मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही की। मृतक की शिनाख्त छोटू उर्फ सुनील प्यासी पिता स्व. बाबूलाल प्यासी, उम्र 35 वर्ष, निवासी घुघरा, चौकी निवार, थाना माधवनगर के रूप में हुई।
​जांच के दौरान, घटना स्थल चौकी निवार, थाना माधवनगर का होने के कारण, जी.आर.पी. कटनी ने शून्य पर बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच माधवनगर पुलिस को सौंपी।

पुलिस ने ये बताया कि ​विवेचना के दौरान यह जानकारी सामने आई कि मृतक सुनील प्यासी का हाल ही में संदेही लखन यादव निवासी घुघरा के साथ किराना का सामान लेने के बाद पैसे न देने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मृतक ने लखन यादव के साथ गाली-गलौज भी की थी। इस पर लखन यादव अपने अन्य साथियों के साथ चौकी निवार गया और विवाद की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई
​उसी दिन, जब लखन यादव, हृदय यादव, चन्नू उर्फ शिवचरण यादव, आशीष मिश्रा, और उनके साथ मिला निक्की उर्फ निखिल कुशवाहा, मोटर साइकिल से घुघरा लौट रहे थे, तो घुघरा रोड पुलिया के आगे मृतक छोटू उर्फ सुनील प्यासी उन्हें मिला। पाप मृतक ने रिपोर्ट करने के बाद गांव में देख लेने की धमकी दी, जिससे आरोपी डर गए।
​डर के मारे सभी पांचों आरोपी वापस बर्न फैक्ट्री पहुंचे और वहाँ से लाठियां लेकर वापस आए। उन्होंने देखा कि छोटू प्यासी वहीं खड़ा है। इसके बाद पांचों आरोपियों ने मृतक छोटू प्यासी को खदेड़ना शुरू किया और सुरेंद्र दग्मान निवासी घुघरा के खेत में उसे घेर लिया। पांचों आरोपियों ने मिलकर मृतक के सिर, हाथ और पीठ पर लाठियों से बेरहमी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
​हत्या करने के बाद, आरोपियों ने वहीं पास में बाड़ी में लगी हुई साड़ी से छोटू उर्फ सुनील प्यासी के हाथ-पैर बांध दिए और शव को उठाकर कटनी से जबलपुर रेलवे अप लाइन के बीच फेंक दिया,
​पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपीगणों लखन यादव, हृदय यादव, चन्नू उर्फ शिवचरण यादव, आशीष मिश्रा, और निक्की उर्फ निखिल कुशवाहा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कटनी में खौफ: मर्डर की स्याही सूखी नहीं थी कि फिर चाकूबाजी, 4 युवक लहूलुहान रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे दहशत का माहौल: शराब के नशे मे धुत 10-12 युवकों ने किया हमला।

खेतों में फैलाया मौत का जाल: करंट की चपेट में आने से तीन चीतलों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर हुड़दंगियों का दुस्साहस: युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पेट में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 3.29 करोड़ के हेरफेर का खुलासा

Leave a Comment