कटनी।बड़वारा। कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरही नगर में स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रार्थना सभा के दौरान एक शिक्षक स्कूली छात्राओं को विद्यालय बंद करने का आह्वान करते नजर आए। शिक्षक के इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है।
प्रार्थना सभा में शिक्षक ने दी विरोध की नसीहत
घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है, जब शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बरही नगर की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान शिक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय बंद करने की नसीहत देते हुए कैमरे में कैद हुए। वीडियो में शिक्षक साफ तौर पर छात्राओं को निजी विवाद को लेकर स्कूल बंद रखने के लिए उकसाते नजर आ रहे है
यह है पूरे विवाद की जड़
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 10 अक्टूबर को शासकीय माध्यमिक स्कूल, बरही नगर में हुए एक विवाद से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को शासकीय माध्यमिक स्कूल में नल कनेक्शन काट दिया गया था। इस मुद्दे को लेकर शिक्षक जितेंद्र तिवारी से शिक्षिका राधा सोनी ने बात की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षिका राधा सोनी के पति आनंद शराफ़ जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई।
मामला इतना बढ़ा कि इसकी शिकायत पुलिस थाने तक पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री मरावी का कहना कि बरही हायर सेकेंडरी स्कूल में स्टाफ के द्वारा बच्चों को बर्गलाया गया है वीडियो सामने आया है इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी
स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह शिक्षक ने भड़काया, प्रार्थना सभा में छात्राओं से किया स्कूल बंद करने का आह्वान।
On: October 15, 2025 2:37 PM
---Advertisement---





