बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात 06 वर्ष के मासूम सुफियान कुरैसी जो अपने घर पर अपनी मां के साथ सो रहा था उसी दौरान उसे सांप ने काट लिए जिस पर मासूम ने अपनी माँ को बताया जिस पर माँ ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में भर्ती कराया जहाँ अस्पताल में कम्पाउंडर द्वारा उसका इलाज किया गया वही मासूम की तबियत खराब होते देख कई बार डॉक्टर को फोन से सम्पर्क किया गया परन्तु डॉक्टर अपने घर से बाहर नही आया और सिर्फ फोन से इलाज करता रहा जिस पर सुबह और अधिक तवियत खराब होते देख उसे रेफर कर दिया गया पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप सांप काटने के बाद तुरंत सुफियान को बिजुरी के शासकीय अस्पताल पहुँचाया। लेकिन, वहाँ रात भर ड्यूटी पर मौजूद कंपाउंडर ने ही उसका शुरुआती इलाज किया। पूरे रात डॉक्टर अस्पताल नही आये आरोप है कि डॉ. मनोज सिंह सुबह 10 बजे तक अस्पताल आये। और जब वे पहुँचे, तब तक बच्चे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्होंने बिना कोई खास इलाज किए, उसे अनुपपुर रेफर करना चाहा लेकिन परिजनों ने पड़ोस के मनेन्द्रगढ़ में पास होने के कारण रेफर कराया वहाँ भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे अम्बिकापुर रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, अम्बिकापुर में इलाज के दौरान मासूम सुफियान ने दम तोड़ दिया जिस पर माँ का रो रो कर हुआ बुरा हाल माँ का कहना दोषियों पर हो कड़ी से कड़ी कार्यवाही जिससे फिर कभी किसी और माँ को न खोना पड़े अपना लाल





