बुरहानपुर शहर की खस्ताहाल सड़के और गड्ढों के कारण प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस द्वारा कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। एक घंटे तक चले इस विरोध के बाद डिप्टी कलेक्टर पल्लवी पुराणिक को ज्ञापन देकर कांग्रेसियों ने जल्दी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और गड्ढों का भराव नहीं होने पर शहर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
हादसों के बाद भी कुंभकरण की नींद सोई सरकार
कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि शहर में खस्ताहाल सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है । हर कदम पर दुर्घटनाएं जानलेवा साबित हो रही है। हादसों के बाद भी कुंभकरण की नींद सोई सरकार और जिला प्रशासन इन गड्ढों का भाव नहीं कर रहा है, जिसके कारण हर दिन दुर्घटना में मौत हो रही है, अगर जल्द सड़कों की मरम्मत और गड्ढों का प्रभाव नहीं किया जाता है तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।





