शनिवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अरिंदम होटल में आयोजित मीनिंग कॉन्क्लेव कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि कटनी में आयोजित हुई माइनिंग कॉन्क्लेव में 56 हजार 414 करोड़ के निवेश के लिए उद्योगपतियों ने एमओयू साइन किए हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही कटनी को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। आज होटल अरिंदम में माइनिंग कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के उद्योगपतियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग की चिंता की है। एक शोषण शब्द है, एक दोहन है। हमारी संस्कृति जियो और जीने दो की है।
उद्योगपतियों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं सभी को रोजगार मिलता है। मप्र में पर्याप्त संसाधन हैं। अच्छी सड़के हैं, बिजली है, अच्छा माहौल है। कटनी की पहचान खनिज संसाधन की प्रचुरता की है। उन्होंने कहा मप्र में एयर कार्गो की तैयारी है।
कटनी का चूना सीमेंट के पहले से मशहूर है। सरकार के मुखिया होने के नाते सभी को आश्वस्त करता हूं कि उद्योगपतियों को स्वस्थ परिवेश मिलेगा। 27 अगस्त को उज्जैन में इंडस्ट्रियल कांक्लेव कर रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में भी सरकार आगे बढ़ रही है। धार्मिक स्थलों में विकास कार्य हो रहे है। माइनिंग के क्षेत्र में हर बाकी राज्यों की तुलना में आप बड़ा से बड़ा सपना देखो, हम आपके साथ हैं। पीएम के नेतृत्व में भारत पूरी दुनियां में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। सीमेंट, कोयला, आयरन सभी में संभावनाएं हैं। तकनीकी कौशल के लिए सरकार नए इंस्टिट्यूट खोलने की दिशा में भी काम कर रही है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि पीपीपी मोड के तहत मेडिकल कॉलेज चलाने के इच्छुक और
सक्षम लोग है उन्हें हम अपने अस्पताल मुहैया करा सकते हैं। इसे
अपनी क्षमता से मेडिकल कॉलेज में बदलें। हमारी सरकार समाज में बदलाव लाने की मंशा के तहत आगे बढ़ रही है। 9 करोड़ की आबादी के इस प्रदेश के लोग साफ दिल के हैं।





