कटनी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वी.डी. शर्मा) ने कटनी में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाले दो महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। मंगलवार को कटनी के बरगवां स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण’ के विजन से प्रेरित ये दोनों आयोजन – सरदार@150 यूनिटी मार्च और सांसद खेल महोत्सव युवाओं में एकता देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
सांसद शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार और MY Bharat के तत्वावधान में देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘Sardar@150 Unity March’ का वृहद आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया।
सांसद शर्मा ने इस पदयात्रा के पीछे की भावना स्पष्ट करते हुए कहा, सरदार पटेल ने जिस संकल्प से बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना को यह पदयात्रा देशभर में आगे बढ़ाएगी।
प्रमुख चरण और गतिविधियां
इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में युवाओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ पदयात्राएँ निकाली जा रही हैं, जिन्हें दो मुख्य चरणों में बांटा गया है
1. पहला चरण – जिला स्तरीय पदयात्राएँ (31 अक्टूबर – 25 नवंबर 2025)
प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के जिलों में तीन दिवसीय 8–10 किमी लंबी पदयात्राएँ निकाली जाएंगी, जिनकी शुरुआत हो चुकी है। पदयात्राओं से पहले, स्कूल-कॉलेजों में छात्रों के लिए निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, और संगोष्ठी जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस चरण के दौरान नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेला, स्वच्छता अभियान, और योग शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जो सामाजिक चेतना और स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे।
2. दूसरा चरण राष्ट्रीय पदयात्रा (26 नवंबर 6 दिसंबर 2025)
यह पदयात्रा पटेल जी के जन्मस्थान करमसद से गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी।
यह पदयात्रा 152 किमी की दूरी तय करेगी।
इस राष्ट्रीय यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में ‘विकसित भारत प्रदर्शनी’, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और हर शाम ‘सरदार गाथा’ का आयोजन किया जाएगा, ताकि सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से आम जनता को जोड़ा जा सके।
’सरदार@150 यूनिटी मार्च’ के साथ ही सांसद शर्मा ने युवाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण आयोजन ‘सांसद खेल महोत्सव’ की जानकारी भी दी।
सांसद शर्मा ने बताया कि यह खेल महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को ज़मीन पर उतारने का एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है।
कटनी में बोले सांसद शर्मा, एकता और कर्तव्य भावना को जागृत करने के लिए जनभागीदारी से हो रहे आयोजन
On: November 11, 2025 5:56 PM
---Advertisement---





