कटनी, मध्य प्रदेश। गृहस्थ संत परम पूज्य गुरुदेव पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार की देर शाम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी पहुंचकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस भव्य और पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने दद्दा धाम परिसर में स्थित पूज्य दद्दा जी के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ अर्पित करते हुए पुजन किया
केंद्रीय मंत्री चौहान ने महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। दद्दा जी के प्रति अपनी अगाध आस्था व्यक्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज कटनी की फिजाएं कह रही हैं कि दद्दा जी चारों तरफ हैं। दद्दा जी की गूंज और उनका सानिध्य हर तरफ उपस्थित नजर आ रही है।
सागर सांसद लता वानखेड़े ने दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की सहभागिता
कटनी में आयोजित दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सागर की सांसद लता वानखेड़े जी ने भी अपनी श्रद्धाभावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। सांसद वानखेड़े ने पूज्य दद्दा जी के समाधि स्थल पहुंचकर उनके चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि, “दद्दा जी जैसे महान संत का सान्निध्य एवं उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके उपदेश जीवन में सत्य, सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।





