कटनी शहर में स्थित उर्वशी होटल मे मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी अध्यक्षता की पर कांग्रेस सवानवये समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रभारी ने पार्टी से बनाए गए जिले में बी एल ए SIR से संबंधित प्रशिक्षण एवं संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन के पदाधिकारी को अहम दिशा निर्देश दिए गए इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कटनी में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि चुनाव आयोग पूर्व निष्पक्षता से कार्य नहीं कर रहा है, जो देश के संविधान और लोकतंत्र पर करारा आघात है।
चौधरी ने दावा किया कि एसआइआर प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं और आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारों और विशिष्ट वर्गों को लक्षित कर उनके नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।
उनके अनुसार, यह प्रक्रिया आयोग का लोकतंत्र तथा विपक्षी पार्टियों को खत्म करने का भयावह तथा सुनियोजित षड्यंत्र है जो इस देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ।
इस कथित ‘षड्यंत्र’ के प्रति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की गंभीरता को रेखांकित करते हुए चौधरी ने बताया कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस इकाइयों और नेताओं को आगाह करते हुए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है।
चौधरी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एसआइआर के खिलाफ नहीं है, बल्कि इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता चाहती है, क्योंकि यह हर एक मतदाता का मौलिक अधिकार है।
विशेष सघन पुनरीक्षण पर कांग्रेस का बड़ा आरोप: चुनाव आयोग संविधान और लोकतंत्र पर करारा आघात कर रहा है
On: November 21, 2025 9:03 PM
---Advertisement---





