कटनी। उमरियापान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए सफलता प्राप्त की है। मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने ग्राम पकरिया के पास दबिश दी और मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजा की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये आंकी गई है।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 9 दिसम्बर की रात लगभग 11 बजे, उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बिना देर किए ग्राम पकरिया के पास प्रमुख रास्तों पर घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस टीम गांजा तस्करों की पतासाजी में जुटी थी, तभी थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, उनके पास से एक बैग में 2 किलो 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कार्तिक उर्फ दीपक मल्लाह 22 वर्षीय निवासी ग्राम खितौला, और दयाराम डोहर 24 वर्षीय निवासी ग्राम बैरहना, थाना जैतवारा, जिला सतना, के रूप में हुई है।
पुलिस ने गांजा तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उमरियापान पुलिस ने गांजे पर की कार्रवाई: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ₹22 हजार का अवैध मादक पदार्थ जब्त
On: December 10, 2025 7:54 PM
---Advertisement---





