कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत आने वाले जुहला बाईपास ओवर ब्रिज पर शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बहन की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान माया देवी पटेल (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो परसवारा, थाना बरही की निवासी थीं। वह अपने भाई रानू पटेल के साथ पडखुरी स्थित अपनी बहन के घर से वापस लौट रही थीं।
हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों जुहला बाईपास ओवर ब्रिज के पास से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को बुरी तरह से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि माया देवी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रानू पटेल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कटनी के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।का
एनकेजे थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मृतिका के पिता खेती किसानी काम करते है मृतिका दो एक बहन और एक भाई है मृतिका कटनी में नर्सिंग का कोर्स करती थी
जुहला बाईपास ओवर ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, भाई घायल
On: October 18, 2025 6:38 PM
---Advertisement---





